Top News

मोहन लाल बडौली को क्लिन चिट मिलने के बाद मीडिया के सामने आई लड़की, बोली- मुझे इंसाफ चाहिए; मेरे साथ किया दुष्कर्म




हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की मीडिया के सामने आई। महिला ने कहा कि कहा कि मोहन लाल बडौली और रॉकी मित्तल ने उसके साथ रेप किया था।


डेढ़ साल बाद क्यों मुकदमा दर्ज करवाया' इस सवाल पर कहा कि मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। महिला ने कहा कि उसने सेशन जज के पास अपील कर दी है। महिला जब पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी तभी अचानक पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए होटल वालों ने बीच में रुकवा दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस

फिर कुछ समय बाद वहां पर पुलिसकर्मी पहुंच गए और यह जानने में जुट गए कि क्या सही में वही महिला है या कोई फेक महिला यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। लेकिन वही लड़की मौके पर मिली।

इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि हमें इनको नोटिस देना था इसलिए हम यहां पर आए हैं। वहीं पुलिस के आने के बाद महिला ने रो-रोकर अपनी दास्तां सुनाई। कहा कि देख लो मैं पहली बार मीडिया के सामने आई हूं और वहां भी मुझे मीडिया से बातचीत नहीं करने दी जा रही है। मुझे इंसाफ चाहिए। रॉकी मित्तल और मोहनलाल बडौली ने मेरे साथ रेप किया है।

पुलिस को नहीं मिले ठोस सबूत

पुलिस ने महिला को साथ ले जाकर होटल में छानबीन की। उसको मेडिकल के लिए ले जाया गया, लेकिन उसने मेडिकल करवाने से मना कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों से हरियाणा जाकर पूछताछ भी की थी। हालांकि, पुलिस इस मामले को शुरू से ही कमजोर बता रही थी।

बता दें कि मोहन लाल बडौली व गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में दर्ज दुष्कर्म मामले में साक्ष्यों के अभाव के चलते पुलिस ने कैंसलेशन रिपोर्ट (सीआर) नालागढ़ कोर्ट में सबमिट कर दी थी।

बडौली को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश के तहत सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोप लगाने वाली पीड़िता युवती और उसके साथियों व तीन अज्ञात समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post