Top News

पीर बाबा के कहने पर की घर में खुदाई, देखा ऐसा चमत्कार की मुस्लिम परिवार के उड़े होश



जिला रामबन तहसील राजगढ़ गांव बन टाटा में चमत्कार हुआ है। यहां एक मुस्लिम परिवार के घर माता वैष्णो देवी, तीन लाफिंग बुद्धा और भोलेनाथ ने दर्शन दिए हैं।


 इस संबंध में जानकारी देते हुए रुस्तम नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था।

उसका कहना है पहले उसकी बीवी, फिर दो पोते और फिर बेटी की मौत हो गई। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ये सब क्या हो रहा है। जब तक रुस्तम कुछ समझ पाते तब तक उनके बेटे को सांप ने तीन बार काट लिया। इतना सब कुछ होने के बाद रुस्तम ने एक पीर को अपने घर बुलाया। जब पीर ने यह सब देखा तो उसने रुस्तम से घर पर खुदाई करने को कहा। इसके बाद जैसे ही उसने घर पर खुदाई शुरू की तो माता वैष्णो देवी, तीन लाफिंग बुद्धा और भोलेनाथ ने दर्शन दिए हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post